फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke into the bank , had cut skylight

रोशनदान काटकर बैंक में दाखिल हुए थेे चोर

Fri, 23 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the bank , had cut skylight
थाना क्षेत्र के बढ़या बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में गुरुवार रात रोशनदान काटकर घुसे चोर घटना को अंजाम देने में विफल रहे। वह सुरंग खोदकर स्ट्रांग रुम तक पहुंच गए थे। मामले की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस समय हुई जब बैंक खुला। शाखा प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस डाग स्क्वाड के साथ मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन


अतरौलिया थाने के बढ़या निवासी पूर्व प्रधान रामपलट यादव का बढ़या बाजार में मकान है। उक्त मकान को उन्होंने किराए पर दे रखा है जिसमें यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा खोली गई है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात चोर रोशनदान का छड़ काटकर बैंक के भीतर दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरा आदि का कनेक्शन काट दिया। स्ट्रांग रुम में रखी आलमारी को तोड़ने के लिए उन्होंने करीब दो मीटर लंबी जमीन खोद दी। इसके बाद भी जब वह आलमारी का ताला नहीं तोड़ सके तो लौट गए। शुक्रवार की सुबह निर्धारित समय पर जब बैंक खुला तो भीतर का दृश्य देख सभी दंग रह गए। शाखा प्रबंधक रामपलट यादव ने तत्काल एसओ अतरौलिया को घटना की सूचना दी। चोरी की सूचना से हलाकान एसओ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ बूढ़नपुर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पुलिस ने डाग स्क्वाएड बुलवाकर मुआयना करवाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बता दें कि यूबीआई की शाखा में चोरी के असफल प्रयास की दो माह के भीतर यह तीसरी घटना है। थानाध्यक्ष अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed