फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   These are not firecrackers, it is the sound of short circuit: blast in dilapidated wires, Diwali-like atmosphe

ये पटाखे नहीं शॉर्ट सर्किट की आवाज है: जर्जर तारों में हुआ ब्लास्ट, रात में दिवाली जैसा माहौल, घबराए लोग

Wed, 10 May 2023 12:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 May 2023 12:10 PM IST
सार

आजमगढ़ में जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण तार तेज आवाज के साथ टूटकर जमीन पर आ गिरा। जहां तार गिरा वहीं एक व्यक्ति का मकान है। बाहर टीन शेड डाल रखा है, संयोग ही था कि बाहर कोई नहीं था, नहीं तो किसी का जान भी जा सकती थी। उधर तार में ब्लास्ट के चलते स्टेशन रोड पर दर्जनों  मकान की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
These are not firecrackers, it is the sound of short circuit: blast in dilapidated wires, Diwali-like atmosphe
ये पटाखे नहीं शॉर्ट सर्किट की आवाज है: जर्जर तारों में हुआ ब्लास्ट, रात में दिवाली जैसा माहौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के रानी की सराय में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब स्टेशन रोड पर कुछ लोगों की जान बच गई। जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण तार तेज आवाज के साथ टूटकर जमीन पर आ गिरा। जहां तार गिरा वहीं एक व्यक्ति का मकान है। बाहर टीन शेड डाल रखा है, संयोग ही था कि बाहर कोई नहीं था, नहीं तो किसी का जान भी जा सकती थी। उधर तार में ब्लास्ट के चलते स्टेशन रोड पर दर्जनों  मकान की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Loot: शादी की सालगिरह पर पति से मिली सोने की चेन बदमाशों ने छीन ली, बेटे ने बताया क्या-क्या हुआ ?
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इसके पूर्व 16 अप्रैल को भी रेलवे स्टेशन मोड़ पर तारों में फाल्ट से बिजली गुल हो गई थी। इसकी सूचना लोगों ने विभाग को दी। उस दौरान तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। लोगों ने जेई से इस तार को बदलने की मांग की। जेई ने जल्द तारों को बदलने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक तार नहीं बदला गया। एक पखवारा बाद मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब फिर तारों में फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप हो गई। इस गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि विभाग के लोगों से कई बार जर्जर तारों को बदलने की शिकायत की गई। लेकिन तारों को नहीं बदला जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तारों को नहीं बदला गया तो वे सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed