फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be no power cuts on Holi; 450 linemen will be deployed, faults will be rectified immediately.

Azamgarh News: होली पर नहीं कटेगी बिजली, 450 लाइनमैन रहेंगे तैनात, तत्काल दूर होगा फाल्ट

Mon, 02 Mar 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
There will be no power cuts on Holi; 450 linemen will be deployed, faults will be rectified immediately.
आजमगढ़। रंगों के पर्व होली पर जनपदवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए ऊर्जा निगम तैयारियां पूरी कर ली हैं। होलिका दहन से लेकर होली तक किसी भी प्रकार का फाल्ट या आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों और लाइनमैनों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी। जिले के छह वितरण खंडों में 79 बिजलीघरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। चार मार्च को होली मनाई जाएगी, जबकि इसके पूर्व होलिका दहन होगा। त्योहार के मद्देनजर सभी उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं (जेई) और करीब 450 लाइनमैनों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैद रहने को कहा गया है, ताकि कहीं भी फाल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक किया जा सके। पर्व के मद्देनजर कंट्रोलरूम भी बनाया गया है। जिले के लोगों से अपील किया कि वे बिजली के खंभों के आसपास और तारों के नीचे होलिका दहन न करें। ऐसा करने से न केवल आपूर्ति बाधित हो सकती है, बल्कि जानमाल का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि पर्व में जिले में कहीं भी बिजली से संबंधित शिकायत आती है तो 1912 और 05462-297866 पर काॅल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed