फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be cross checking of panchayat assistant and sweepers

आजमगढ़: पंचायत सहायक व सफाईकर्मियों की होगी क्रास चेकिंग

Tue, 14 Feb 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
There will be cross checking of panchayat assistant and sweepers
आजमगढ़। गांव में पंचायत सहायक व सफाईकर्मी घर बैठकर मौजमस्ती नहीं कर सकेंगे। डीपीआरओ के आदेश पर समास्त ब्लाक के एडीओ पंचायत के माध्यम से उनकी क्रास चेकिंग कराई जाएगी। चेकिंग के बाद प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट डीपीआरओे को सौंपेंगे। इसके बाद पंचायत सहायक व सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंचायती राज विभाग के अधीन गांव में तैनात पंचायत सहायक व सफाई कर्मचारियों के अक्सर गांव से फरार रहने की शिकायतें मिलती हैं। इससे गांव में विकास कई कार्य प्रभावित होते हैं। वहीं गांवों में गदंगी फैली हुई है। कई कर्मचारियों ने अपने स्थान पर प्राइवेट कर्मी को लगा रखे हैं जो केवल स्कूल, प्रधान के घर के आस पास और कुछ खास स्थानों पर ही सफाई की खानापूर्ति करते हैं। इन शिकायतों पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मियों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर एडीओ पंचायत को दूसरी ग्राम पंचायत में जाकर गांव की सफाई व्यवस्था और कर्मचारी की उपस्थिति की जांच करनी है। होने वाली इस क्रास जांच की रिपोर्ट प्रतिदिन जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी जाएगी। प्रभारी डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया क्रास चेकिंग का आदेश बनाकर सभी एडीओ पंचायत अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed