फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be a magisterial inquiry into the incident of police harassment in Palia village

पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न की घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Tue, 06 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
There will be a magisterial inquiry into the incident of police harassment in Palia village
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में दो जुलाई से चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ और एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे क्षतिग्रस्त मकानों को देखा। अधिकारियों ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आश्वासन दिया कि किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह और जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने पलिया गांव के लोगों पर किए गए जुर्म पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। अन्यथा की स्थिति में चेतावनी दिया कि कांग्रेसी इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर खड़ा करेगी और शोषित दलित समाज पर हुए जुल्म को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और पीड़ित परिवार के लोगों ने एडीएम प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें मामले की न्यायिक जांच, उत्पीड़न में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, घर में लूटे गए सामानों की क्षतिपूर्ति, घटना में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। एडीएम ने मांग पत्र लेकर न्याय संगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी भी अपने धरने को क्रमिक धरने में तब्दील कर चली गई। अधिकारियों और नेताओं की जाते ही भीम आर्मी के कुछ लोग पुन: धरने पर बैठ गए। जिससे यह मामला फिर ज्यों का त्यों लटकता नजर आ रहा है। इस मौके पर मऊ कांग्रेस अध्यक्ष इंतखाब अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, अजीत राय, राजाराम यादव, आशुतोष रजत, जावेद मंदे, मंजीत यादव, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, शुभम शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

योगी सरकार में दलितों व वंचितों पर बढ़े हमले
आजमगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि सूबे की योगी सरकार में दलितों व वंचितों पर हमले बढ़े हैं। सरकार में शामिल लोग पुलिस के माध्यम से यह हमले करा रहे हैं। इसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसे लेकर लड़ाई जारी है और नौ जुलाई को दलित महापंचायत किया जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जिले के पलिया गांव में पिछले दिनों दलितों के घर में तोडफ़ोड़ व लूटपाट के साथ महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। यहां तक कि खाने-पीने का अनाज तक नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने वहां पर जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की वह दुखद के साथ निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed