फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be a boom in the construction of government women degree college

राजकीय महिला डिग्री कालेज के निर्माण में आएगी तेजी

Tue, 02 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
There will be a boom in the construction of government women degree college
आजमगढ़। प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य मिर्जापुर ब्लाक में बनाए जा रहे राजकीय महिला डिग्री कालेज के निर्माण में अब तेजी जाएगी। धनराशि के अभाव में कोरोना काल से ही निर्माण कार्य रुका हुआ है। अब शासन की ओर से दूसरी किस्त के रूप में लगभग चार करोड़ रुपये जारी किए जाने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। कालेज भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था पैक्सफेड की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जन विकास योजना भी चलाई जा रही है। पहले इसका नाम मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान (एमएसडीपी) था। बाद में बदल कर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम कर दिया गया। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में अल्पसंख्यक बाहुल्य मिर्जापुर ब्लाक में राजकीय महिला डिग्री कालेज को भी मंजूरी दी गई थी। कुल 9.42 करोड़ की लागत वाली परियोजना के प्रस्तावित कार्य शुरू करने के लिए पहली किस्त में 80.31 लाख पूर्व में जारी की गई थी। निर्माण कार्य का शुभारंभ 25 सितंबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। दूसरी किस्त जारी न होने के कारण कोरोना काल से इसका निर्माण कार्य रुक गया था। अब योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार का अंशदान मिलाकर दूसरी किस्त के रूप में कुल 3.90 करोड़ जारी किए गए हैं। इससे निर्माण कार्य तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह ने बताया कि पहली किस्त से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। दूसरी किस्त की मांग की गई थी। धनराशि न जारी होने से काम प्रभावित था। अब धनराशि मिलने पर कार्य फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed