फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was enthusiasm in the district on Akshaya Tritiya

अक्षया तृतीया पर जिले में रहा उत्साह

Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm in the district on Akshaya Tritiya
लालगंज। अक्षय तृतीया पर्व की चमक इस बार जिले में देखने को मिल रही है। कोरोना प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। वहीं विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां काली मंदिर खुम्भा देवरी पर यज्ञ, हवन व भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्घालुओं न चरण पादुका परिक्रमा में जमकर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक कर्ता संतोष कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां काली चरण पादुका परिक्रमा से प्रारंभ हुआ। प्रात: काल मां काली चरण पादुका परिक्रमा काली मंदिर खुम्भा देवरी से निकलकर बेइली, चिउटहरा होते हुए पुन: वापस आई। जिसमें हाथी, घोड़े, रथ तथा बहुत बड़ी संख्यामें महिलाओं, बालिकाओं, वृद्धों तथा नौजवानों ने भाग लिया। द्वारिकाधीश मठ अस्सी वाराणसी के महंत राम अखंड दास महाराज के नेतृत्व में संपूर्ण यज्ञ व भागवत कथा होनी है। यज्ञ तथा भागवत कथा तीन मई से प्रारंभ होकर दस मई तक चलेगी। दस मई को यज्ञ के समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। महंत राम अखंड दास तथा उड़िया बाबा के शिष्य त्रिभुवन दास महाराज थे। महंत राम अखंड दास महाराज ने बताया कि भागवत कथा में ज्ञान, भक्ति तथा वैराग्य के महत्व को बताया गया। त्रिभुवन दास महाराज ने बताया कि जीवन में सब कुछ निश्चित होता है। होनी को कभी भी टाला नहीं जा सकता।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती
अंबारी। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती जनहितकारी सेवा संस्थान एवं ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के सदस्यों ने मनाई। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ा कर पूजा अर्चना की और भगवान परशुराम से आशीर्वाद लिया। जनहितकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा समाज में फैली बुराइयों का सर्वनाश करने और नकारात्मक शक्तियों के अंत के लिए भगवान परशुराम पृथवी पर आए थे। कार्यक्रम का संचालन अवर अभियंता लोकेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर पंडित कृष्ण मोहन मिश्रा, पंडित राकेश मिश्रा, हृदय नारायण पांडेय, संतोष कुमार मिश्रा व मनीष तिवारी सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed