फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was chaos among the family members as soon as the dead body of the youth arrived from the Gulf country.

Azamgarh News: खाड़ी से युवक का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 Oct 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
There was chaos among the family members as soon as the dead body of the youth arrived from the Gulf country.
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना अंतर्गत गंभीरपुर गांव निवासी एक युवक रोजीरोटी के लिए खाड़ी देश गया हुआ था। वहां एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर गांव निवासी श्रीराम 40 लगभग दस साल से रोजीरोटी के लिए खाड़ी देश ओमान के मस्कट में रहता था। वहां वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। एक सप्ताह पूर्व 13 अक्टूबर को मस्कट में हुए एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मस्कट में ही श्रीराम के चचेरे भाई रामअवध भी रहते है। उन्हें घटना की जानकारी हुई तो सारी औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद वे शव लेकर बुधवार की देर रात लखनऊ पहुंचे। जहां से शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव पहुंचा। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री के पिता थे। मई 2024 में मृतक के बड़ी पुत्री प्रियंका का विवाह भी होने वाला था, लेकिन बेटी के हाथ पीले करने के पहले ही वह स्वयं दुनिया छोड़ कर चल बसे। शव आने की सूचना पर घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed