फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a tussle between the advocate and the revenue inspector in Budhanpur tehsil

Azamgarh News: बूढ़नपुर तहसील में अधिवक्ता और राजस्व निरीक्षक के बीच नोकझोंक

Tue, 17 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
There was a tussle between the advocate and the revenue inspector in Budhanpur tehsil
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील परिसर में मंगलवार शाम चार बजे अधिवक्ता और एक राजस्व निरीक्षक के बीच पत्रावली को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि कई दिनों से पत्रावली के लिए राजस्व निरीक्षक से पैरवी कर रहे थे। आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक ने तीन हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर राजस्व निरीक्षक ने पत्रावली जमीन पर फेंक दी और अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर अपमानित किया। इसकी खबर फैलते ही अन्य अधिवक्ता और लेखपाल पहुंचे और बीच-बचाव किया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तत्काल बैठक बुलाकर राजस्व निरीक्षक के व्यवहार की कड़ी निंदा की। कहा कि किसी भी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मियों द्वारा मनमाने ढंग से रिश्वत मांगी जाती है। भुगतान के बाद भी समय पर काम नहीं होता। उन्होंने मांग की कि राजस्व निरीक्षक को माफी मांगनी होगी, अन्यथा अधिवक्ता समाज विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान बलराम यादव, शीतला प्रसाद चतुर्वेदी, पंकज श्रीवास्तव, रामहित शर्मा, कपिलदेव, मिथिलेश सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज ने बताया कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत पत्र भी नहीं आया है। कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed