फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a dispute at the fair, the young man shot home

मेले में हुआ था विवाद, घर जाकर युवक को मारी गोली

Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
There was a dispute at the fair, the young man shot home
जहानागंज। मेले में हुए विवाद में गोड़सर गांव में शनिवार को दिन में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक युवक को घर पर चढ़ कर गोली मार दी। इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ा कर एक बदमाश को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक रिवाल्वर, एक चाकू और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

दीपावली के एक दिन पूर्व गोड़सर गांव स्थित ब्रह्मबाबा स्थान पर मेला लगता है। इसी मेले में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। पड़ोसी गांव शाहपुर के चार युवक एक बुलेट व एक बाइक से शनिवार को दिन में गोड़सर गांव निवासी गुल्लू यादव पुत्र जयनाथ यादव के घर पर पहुंचे। बाइक सवार युवक गुल्लू को ही गोली मारने की नियत से आए थे। मौके पर पहुंच कर एक युवक ने पिस्टल निकाल लिया। मौके पर मौजूद गुल्लू यादव का रिश्तेदार 26 वर्षीय प्रदीप यादव निवासी जलालपुर थाना मोहम्मदाबाद मऊ उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन

इस पर बाइक से आए युवकों ने प्रदीप के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज लोग जब दौड़ भाग कर वहां पहुंचने लगे तो युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ा कर एक युवक मानवेंद्र सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह निवासी शाहपुर थाना जहानागंज को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर इसके पास से रिवाल्वर, रामपुरी चाकू बरामद हुआ। वहीं मौके एक बाइक भी बरामद हुई। घायल प्रदीप को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर ले गए है। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस फरार हुए हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed