फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is no legroom on trains coming from metros, passengers are seen in the bathrooms.

Azamgarh News: महानगरों से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, बाथरूम में नजर आए यात्री

Mon, 20 Oct 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
There is no legroom on trains coming from metros, passengers are seen in the bathrooms.
दीपावली के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर कैफियात एक्सप्रेस आने पर ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कम रही। महानगरों से आने वाली ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। ट्रेनों में सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने यात्री नजर आए। अखबार की टीम रविवार को दिन में करीब 11.15 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा नजर आया। कुछ ही देर बाद दिल्ली से चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। ट्रेन के हर कोच यात्रियों से भरे नजर आए। आरक्षित टिकटों की भारी किल्लत के कारण यात्रियों को जनरल डिब्बों में सफर करना पड़ रहा है। कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। सीट न मिलने पर लोग ट्रेन के गेट और बाथरूम के पास बैठे नजर आए। दीपावली और छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई, सूरत और अन्य बड़े शहरों से कामकाजी लोग अपने घर लौट रहे हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। यही हाल रोडवेज बस अड्डे पर रही। महानगरों की ओर जाने वाली बसों में भीड़ कम रही। वहीं महानगरों से आने वाली बसों में भीड़ देखने को मिली। यात्री महेश ने बताया कि जनरल कोच में जगह तक नहीं है। काफी समस्या से यहां तक पहुंचे हैं। संदीप ने बताया कि लोगों को बैठने के लिए जगह तक नहीं थी। लोगों ने बाथरूम में बैठकर सफर तय किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed