फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There coalition of BJP - SP : Sukhdev

भाजपा-सपा की चल रही मिलीजुली सरकार: सुखदेव

Mon, 24 Aug 2015 12:35 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Mon, 24 Aug 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
There coalition of BJP - SP : Sukhdev
ठेकमा। मां बबुना देवी इंटर कालेज बड़हन के परिसर में रविवार को बसपा के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के कैडर कैंप को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि केंद्र में भाजपा और प्रदेश में सपा की मिलीजुली सरकार चल रही है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा हर जगह दूसरे नंबर पर थी। लेकिन कुछ कमियों के कारण हमें हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन अब उसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने बसपा के समय में लागू हुई जनकल्याणकारी योजनाओं पर रोक लगा दिया है। मंडल कोआर्डिनेटर मदन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह गुंडा राज चला रही है। जनता इस शासन से परेशान और ऊब चुकी है वह 2017 में पुन: बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कैडरों से बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए जाने और सर्व समाज के लोगों को बसपा से जोडने के लिए कहा। इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर अजय राजभर, कमलकांत मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा आजाद, उमेश सिंह, मुस्तरीन फराही, बदीउजमा, अशोक राजभर, शाकिब, ईश्वर राजभर आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष सुबाष गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed