फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There are total 27441 disabled voters in the district

जनपद में हैं कुल 27441 दिव्यांग मतदाता

Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
There are total 27441 disabled voters in the district
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जोर शोर से जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जनपद में अगर दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति देखें तो कुल 27 हजार 441 दिव्यांग मतदाता इस बार मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जनपद में कुल मतदाताओं की कुल संख्या 36 लाख 32 हजार 540 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख पांच हजार 788 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 26 हजार 662 है। इसके अलावा 90 अन्य मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा इन मतदाताओं में शामिल दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए अनेक प्रबंध किए जा रहे हैं। मतदान केंद्र पर उनके लिए रैंप के साथ ही शारीरिक रूप से अशक्त दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने की सुविधा प्रदान की है। ऐसे मतदाता फार्म 12 डी भरकर घर बैठे मतदान कर सकेंगे। जनपद में कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 27 हजार 441 है। विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति देखें तो सबसे अधिक 4452 दिव्यांग मतदाता लालगंज तहसील में हैं। वहीं सबसे कम 1836 दिव्यांग मतदाता आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं। जबकि अतरौलिया में एक अन्य मतदाता भी दिव्यांग की श्रेणी में है।
विज्ञापन

विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा दिव्यांग मतदाता
अतरौलिया 3471
गोपालपुर 2813
सगड़ी 3486
मुबारकपुर 1947
आजमगढ़ 1836
निजामाबाद 2096
फूलपुर पवई 2523
दीदारगंज 2291
लालगंज 4452
मेंहनगर 2526
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed