{"_id":"6824d9b1dc6e5671980b1aac","slug":"there-are-no-parking-arrangements-vehicles-are-parked-on-the-tracks-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-131448-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पार्किंग के इंतजाम नहीं, पटरियों पर खड़े होते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पार्किंग के इंतजाम नहीं, पटरियों पर खड़े होते हैं वाहन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। चालक मनमाने तरीके से अपने वाहनों को दुकानों के सामने आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ऑटो और ई-रिक्शा का भी है। उनका भी जहां मन आता है, वहां पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे प्रमुख मार्गों व चौराहों पर जाम की स्थिति रहती है।
शहर के मुख्य बाजार में प्रशासन अभी तक कोई वाहन पार्किंग स्थल नहीं बना पाया और न ही वाहनों की आवाजाही को बाजार में रोक सका है। यही कारण है कि लोग बेरोक टोक अपना वाहन बाजार में ले जाते हैं और जहां भी जगह मिलती है वहीं खड़ा कर देते हैं। हर समय जाम लगा रहता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। वे खरीदारी भी नहीं का पाते हैं। शहर के बड़ादेव के पास वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। वहीं, मुख्य चौक की तरफ दुकानदारों और ग्राहकों ने सड़क को वाहन स्टैंड बना लिया है। इससे यह रास्ता सारे दिन बाधित रहता है। ऐसे में शहर के बीच से होकर निकलने में भी दिक्कत होती है।
सिर्फ ऑटो और ई-रिक्शा का स्टैंड बनाया
नगर पालिका ने सिर्फ ऑटो और ई-रिक्शा का स्टैंड बनाया है। शहर में वाहन लेकर आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शहर में आने वाले लोग सड़क की पटरियों पर जहां-तहां वाहन खड़े कर खरीदारी करते हैं। इसी कारण शहर में जाम लगता है।
विज्ञापन
सड़क की पटरियों पर सजीं दुकानें
आजमगढ़। शहर में जाम लगने का कारण वाहन स्टैंड न होना तो है ही, साथ में इसके जिम्मेदार व्यापारी भी है। वे अपनी दुकानों का सामान सड़क की पटरियों पर भी सजाते हैं। सामान की खरीदारी करने वाले वाहन से आते हैं और दुकान के सामने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है।
इन स्थानों पर निर्धारित हैं स्टैंड
नगर पालिका परिषद ने नरौली में प्राइवेट बस व ऑटो स्टैंड, हर्रा की चुंगी में ऑटो स्टैंड तय किया है। स्टेडियम के पास ऑटो स्टैंड, सिधारी हाईडिल पर ऑटो स्टैंड व रेलवे स्टेशन नगर पालिका पुरानी चुंगी भवन के पास व बस स्टैंड के पास होटल के नजदीक स्टैंड तय किए हैं। कुछ दिन तो यहां से वाहनों का संचालन हुआ लेकिन इसके बाद सबकुछ पहले की तरह हो गया।
शहर में पार्किंग बनाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। यदि भूमि मिलगी तो व्यवस्था कर दी जाएगी। ताकि शहर में खरीदारी करने आए लोग पार्किंग में वाहन खड़े कर सकें। प्रयास किया जा रहा है। - विवेक त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका आजमगढ़।