Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thefts are a threat in the cold, and if the police leave, the watch tower becomes a garbage dump.

Azamgarh News: ठंड में चोरियों का खतरा, पुलिस हटी तो कूड़ाघर बने वाच टावर

Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thefts are a threat in the cold, and if the police leave, the watch tower becomes a garbage dump.
बरदह के जीवली मोड़ पर बना वाच टावर क्षतिग्रस्त।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की घटनाओं की आशंका बढ़ने लगी है। ऐसे में रात के समय पुलिस की निगरानी व्यवस्था मजबूत होना जरूरी है, लेकिन जिले में पुलिस निगरानी के लिए बनाए गए वाच टावर खुद बदहाली का शिकार हैं।
विज्ञापन

कभी इन टावरों से पुलिसकर्मी आसपास के इलाकों की गतिविधियों पर नजर रखते थे, लेकिन अब इनकी हालत ऐसी है कि चारों ओर झाड़-झंखाड़ तो कहीं कूड़े का अंबार लगा हुआ है। पुलिस की ड्यूटी हटते ही इनकी देखरेख भी बंद हो गई। सुरक्षा के लिए बनाए गए ये टावर अब कूड़ाघर में तब्दील होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 27 थानों में पुलिस निगरानी के लिए अस्थायी लोहे के ढांचे वाले वाच टावर बनाए गए थे। प्रति टावर करीब 20 हजार रुपये की अनुमानित लागत के हिसाब से इन पर करीब 5.40 लाख रुपये खर्च होने का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टावरों पर कई महीनों तक पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई गई थी। प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते थे।
स्थिति सामान्य होने के बाद टावरों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हटा ली गई। इसके बाद इनकी देखरेख और सफाई की व्यवस्था भी बंद हो गई। अब ठंड के मौसम में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।
इसके बावजूद वाच टावरों की बदहाली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। जिन टावरों को सुरक्षा का मजबूत इंतजाम बनाने के उद्देश्य से खड़ा किया गया था, वे अब खुद उपेक्षा के शिकार हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठंड के मौसम में इन वाच टावरों को दोबारा सक्रिय कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी या फिर ये इसी तरह कूड़े के ढेर के बीच खड़े रहेंगे।

00

जिले में चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, 700 से अधिक प्राथमिकी दर्ज
आजमगढ़। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। एक जनवरी 2025 से अब तक चोरी की 700 से अधिक घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। घरों, दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर चोर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही चोरी की घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। ऐसे में रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने की जरूरत है।
00
पशु तस्करी पर अंकुश लगाने में कारगर रहे वाच टावर, अब दूसरे उपयोग पर विचार
आजमगढ़। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वाच टावरों के निर्माण के बाद उनका बेहतर उपयोग हुआ था। गोतस्कर जब वाहनों से पशुओं को लेकर गुजरते थे तो दूर से ही उनकी गतिविधियों का पता चल जाता था। इससे काफी हद तक पशु तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिली। अपराधी जिस तरह अपराध करने का तरीका बदलते हैं, उसी तरह पुलिस भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करती है। अब वाच टावरों पर पुलिसकर्मियों को चढ़ाकर निगरानी कराने की जरूरत नहीं रह गई है। हालांकि, इनका बेहतर उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है। प्रयास है कि इनका किसी उपयोगी कार्य में इस्तेमाल किया जाए। अभी सोचा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था में इनका प्रयोग किया जाए। फिलहाल इस पर योजना बनाकर काम किया जाएगा।
00
केस-1
जिवली मोड़ पर टेढ़ा हुआ वाच टावर, झाड़ियों से घिरा
बरदह। थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास बना वाच टावर विभागीय उपेक्षा का शिकार है। वाहन की टक्कर से टावर टेढ़ा हो गया है और उसके चारों ओर जंगली घास व झाड़ियां उग आई हैं। निर्माण के बाद से न तो इस पर निगरानी कैमरा लगाया गया और न ही पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती हुई। बाजार, जौनपुर और आजमगढ़ को जोड़ने वाले इस तिराहे पर लगातार वाहनों का आवागमन रहता है। जिवली से मोहम्मदपुर तक का मार्ग दुर्घटना संभावित होने के बावजूद निगरानी व्यवस्था निष्क्रिय है।
00

केस-2
कलान चौराहे पर वाच टावर झाड़ियों के बीच
पवई। थाना क्षेत्र के कलान चौराहे के पास बना वाच टावर अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। कभी इस पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होती थी, लेकिन अब यहां झाड़ियां उग आई हैं। सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं की आशंका बढ़ने के बीच निगरानी के लिए बनाई गई यह व्यवस्था बदहाल है। स्थानीय स्तर पर टावर को दोबारा सक्रिय करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
00

केस-3
फरिहा-असीलपुर सीमा पर निष्क्रिय पड़ा वाच टावर
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र की फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा और असीलपुर सीमा पर बनाया गया वाच टावर वर्तमान में उपयोग में नहीं आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था, लेकिन अब यह निष्क्रिय पड़ा है। संवेदनशील स्थान पर निगरानी के लिए बनाई गई व्यवस्था का इस्तेमाल नहीं होने से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
00
केस-4
लोहरा टोल प्लाजा के पास शोपीस बना वाच टावर
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के लोहरा टोल प्लाजा के समीप पुलिस चौकी के साथ बनाया गया वाच टावर वर्तमान में उपयोग में नहीं आ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान पर बनाए गए इस टावर का इस्तेमाल बंद होने से निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पुलिस निगरानी के उद्देश्य से तैयार यह ढांचा अब महज शोपीस बनकर रह गया है।

00
केस-5
हाफीजपुर में कूड़े के ढेर के बीच पड़ा वाच टावर
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर में पुलिस निगरानी के लिए बनाया गया वाच टावर बदहाली का शिकार है। टावर के आसपास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कभी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से बनाए गए इस टावर की अब सुध लेने वाला कोई नहीं है। देखरेख के अभाव में टावर के आसपास गंदगी फैल रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि सुरक्षा के लिए बनाए गए इन टावरों के रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।

बरदह के जीवली मोड़ पर बना वाच टावर क्षतिग्रस्त।

बरदह के जीवली मोड़ पर बना वाच टावर क्षतिग्रस्त।

बरदह के जीवली मोड़ पर बना वाच टावर क्षतिग्रस्त।

बरदह के जीवली मोड़ पर बना वाच टावर क्षतिग्रस्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed