{"_id":"66ccd0519405b46821002724","slug":"theft-in-grocery-and-english-liquor-store-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-119791-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: किराना और अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: किराना और अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने रविवार की रात तीन दुकानों के ताले चटकाए। किराना के साथ बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान चोरों के निशाने पर रही। किराना की दुकान से चोर 14000 रुपये व सामान और अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब उठा ले गए।
नगर के ब्रह्स्थान मुहल्ले में स्टेडियम गेट से सटे पूरब तरफ पिंक बूथ और मात्र 25 मीटर की दूरी पर ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी है। स्टेडियम गेट के दूसरी तरफ अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान है। इन दुकानों से कुछ दूरी पर ही किराना की दुकान भी है। चोरों ने तीनों दुकानों का ताला तोड़ दिया। प्रेमचंद गुप्ता की किराना की दुकान से 14000 रुपये, एक बोरा दाल, एक बोरा चावल, दो बोरा आटा, एक पेटी सरसों का तेल उठा ले गए।
किराना की दुकान से कुछ मीटर पहले स्टेडियम के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया। दुकान तेज बहादुर के नाम से है। चोर दुकान से कई बोतल अंग्रेजी शराब उठा ले गए। बीयर की दुकान में सेल्समैन के होने के कारण चोर वहां से कुछ नहीं ले जा सके। बीयर दुकान मालिक लालता सिंह ने बताया कि दुकान का ताला तोड़ा गया लेकिन चोरी नहीं हुई। लोगों को सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। डॉग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। मामले में पीड़ितों ने थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।