{"_id":"662166895cbe842bb202a074","slug":"theft-from-crpf-jawans-house-bag-recovered-from-the-side-of-the-canal-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-114210-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीआरपीएफ जवान के घर से चोरी, बैग नहर के बाहा से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीआरपीएफ जवान के घर से चोरी, बैग नहर के बाहा से बरामद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी सीआरपीएफ जवान के घर से 15 अप्रैल की रात लाखों की चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस सोती रही और परिजनों व ग्रामीणों ने ही बृहस्पतिवार की सुबह चोरी गए कुछ सामान व बैग गांव से गुजरे नहर के बाहा से बरामद कर लिया। चोर कीमती सामान निकालने के बाद बरामद बैग को बाहा में फेंक गए थे। नंदाव गांव निवासी दिनेश सरोज सीआरपीएफ में कार्यरत है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं।
उसकी पत्नी चंदा सरोज गांव की प्रधान है। सोमवार की रात दिनेश के घर से चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। कई बैग भी साथ उठा ले गए थे। इसमें बच्चों के कॉपी-किताब के साथ ही ग्राम प्रधान की साड़ी, सीआरपीएफ जवान की वर्दी आदि थी। पीड़ित की तहरीर पर सरायमीर थाना पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची थी।
परिजन व ग्रामीण चोरी गए सामानों की बरामदगी व चोर की तलाश में जुटे हुए थे। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह सीआरपीएफ जवान के घर से चोरी हुए कई बैग गांव से कुछ दूरी पर गुजरे नहर के बाहा से ग्रामीणों ने बरामद किया। इसमें दो अटैची व चार छोटे बैग शामिल हैं। जानकारी पर सरायमीर थाना पुलिस भी पहुंची और बरामद समान को ग्रामीणों की मौजूदगी में सीआरपीएफ जवान को सौंप दिया।