फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft at four places including three houses in Jeewali

Azamgarh News: जीवली में तीन घरों समेत चार स्थानों पर चोरी

Wed, 11 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Theft at four places including three houses in Jeewali
बरदह। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने जीवली गांव में तीन घरों में चोरी की। जीवली गांव बाईपास मोड़ निवासी केदारनाथ प्रजापति का घर निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

चोर सीढ़ियों के रास्ते कमरे में घुसे। कमरे की अलमारी, बड़ा बक्सा व ब्रेड बॉक्स खोलकर चोरों ने एक लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी मिनी समेत अन्य सामान चुरा लिए।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर प्रमोद गौड़ पुत्र इंद्रजीत दो कमरों में मंडई डालकर परिवार के साथ रहते हैं। रात में सभी बाहर सोए थे। घर में बक्सा, बैग और झोला लेकर चोर घर से 500 मीटर दूर ले गए और वहां खंगालकर उसमें से 22 हजार रुपये नकद, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक मंगलसूत्र, लॉकेट, कान की बाली लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पास में रहने वाले कपिलदेव गौड़ के घर में घुसकर चोरों ने बक्सा का ताला तोड़ा और उसमें रखे एक हजार रुपये भी चुरा लिए। बरदह थाना क्षेत्र के ही बैरी गांव निवासी सुभाष सिंह के खेत में लगे डीजल इंजन को भी चोरों ने निशाना बनाया। धान की नर्सरी के लिए बोरिंग में लगाया गया इंजन चोरी हो गया। संवाद
इसके अलावा दसमढ़ा गांव में घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से चोर बैटरी खोलकर ले गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पीड़ितों से तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed