फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theatre artist Abhishek Pandit received UP Sangeet Natak Academy Award

अभिषेक को मिला उप्र संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Theatre artist Abhishek Pandit received UP Sangeet Natak Academy Award
लखनऊ के संत गॉडगे प्रेक्षागृह में राज्यपाल से उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान पाते अभिषेक - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर से सटे पठखौली गांव निवासी रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने एक बार फिर से रंगकर्म के क्षेत्र में एक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें गुरुवार को लखनऊ में रंगकर्मी अभिषेक पंडित को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 2017 के उप्र संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के रंगकर्मियों और बुद्घजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

अभिषेक पंडित ने लगभग 17 साल की उम्र में रंगमंच से कला का सफर शुरू किया उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नाट्य निर्देशन के क्षेत्र में महारत हासिल करने वाले युवा रंगकर्मी को गुरुवार की शाम लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 2017 के उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में राज्यपाल ने उन्हें ताम्रपत्र, प्रमाण पत्र, शाल और 10 हजार रुपये प्रदान किया। उनके इस सम्मान पर जिले के रंगकर्मियों व बुद्धिजीवियों में हर्ष व्याप्त है। अभिषेक पंडित को 2015 में केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली में उत्साद बिस्मिल्लाह खां अवार्ड से सम्मानित किया गया था। रंगमंच के उद्देश्य को जिले में सार्थक करने के लिए उन्होंने 2003 में सूत्रधार संस्था की स्थापना की। युवा रंगकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उन्होंने सैकड़ों कार्यशालाएं आयोजित की। अब तक उनके द्वारा 14 बार आरंगम कर विभिन्न प्रांतों के कलाकारों की प्रस्तुतियों से लोगों को रूबरू कराया जा चुका है। जिसमें नेशनल स्कूल आफ ड्रामा नई दिल्ली, भारतेंदु नाटक अकादमी लखनऊ, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज का काफी सहयोग रहा। अब तक उनके निर्देशन में 30 पूर्णकालिक नाटकों की 400 प्रस्तुतियां हो चुकी हैं। अभिषेक पंडित ने कहा कि भोजपुरी एलबम के जरिए अपना कैरियर खराब कर रहे युवाओं को रंगमंच से जुड़ना चाहिए। ताकि उनकी विधा को सही मुकाम मिल सके। रंगमंच को जिले में बढ़ावा देने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सार्थक पहल करनी होगी। क्योंकि पेशेवर रंगमंच के लिए नाट्य क्षेत्र में बहुत स्कोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed