फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man who went to meet his girlfriend was beaten up and died in the hospital

Azamgarh News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, अस्पताल में मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to meet his girlfriend was beaten up and died in the hospital
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने आए युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसई गांव का रहने वाला फैसल (20) फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात दो बजे प्रेमिका से मिलने के लिए आया। घर वालों को पता लगा तो उन्होंने फैसल की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसके घर वालों को फोन किया कि आपका लड़का यहां पर घूम रहा है इसे आकर ले जाएं। मोटरसाइकिल से दो भाई राशिद और आमिर उसे लेने के लिए पहुंचे। भाई को घायल देखकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। लड़की के परिवार वालों ने राशिद और आमिर की भी पिटाई कर दी। परिजन फैसल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बसई गांव के प्रधान के माध्यम से परिवार के लोगों ने निजामाबाद थाने में तहरीर दी है और मुकदमा पंजीकृत करने की मांग कर रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की से मिलने गया था। लेकिन लोगों ने मिलने नहीं दिया इसी में उसने सुसाइड कर लिया। पोस्टमार्टम के स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed