फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man committed suicide by jumping in front of the train

युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान

Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping in front of the train
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाहुद्दीनपुर गांव के पास बुधवार की शाम एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर अत्महत्या कर लिया। मृतक भाई की हत्या में आरोपित था और कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूट कर घर लौटा था। उसकी के बाद से वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव निवासी 25 वर्षीय निराले बरनवाल पुत्र प्रेमचंद बरनवाल अपने भाई की हत्या में आरोपी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके साथ भाई की हत्या में उसकी पत्नी भी अभियुक्त थी। कुछ दिनों पूर्व ही वह जमानत पर जेल से छूट कर आया था। इसके बाद से ही वह मानसिक रुप से कुछ परेशान लग रहा था। बुधवार को दिन में लगभग तीन बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर के पास ट्रेन के आगे कूद कर उसने अपनी जान दे दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की हत्या के आरोप में जब दीदारगंज थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था तो भी उसने पुलिस कस्टडी में ही शीशे से गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था। 11 अगस्त 2020 को निराले के छोटे भाई अमर बरनवाल की लाश घर के पीछे नाले से बरामद हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed