फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The wrestlers of Azamgarh showed their stamina in the riot

आजमगढ़ के पहलवानों ने दंगल में दिखाया दमखम

Fri, 12 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The wrestlers of Azamgarh showed their stamina in the riot
छठ पर्व को लेकर ग्राम पंचायत कटाई में श्रीश्री 1008 ब्रह्म बाबा मंदिर के परिसर में अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल दंगल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवानों ने अपने दांव से प्रतिद्वंदी को चित कर जनता का दिल जीत लिया। इस दौरान ताली बजाकर जनता ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व सीडीओ और जिला पंचायत सदस्य डा. केडी राम और भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह ने ब्रह्म बाबा मंदिर में पूजन के फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ के 48 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया। आजमगढ़ नीबी के पहलवान विजय शंकर और जौनपुर के पहलवान पंकज के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबला काफी कड़ा था, पांच मिनट तक दोनों पहलवान दांव-पेंच लगाते रहे। लेकिन अंतिम मिनट में आजमगढ़ के पहलवान ने जौनपुर के पहलवान को पछाड़ का मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी प्रकार दूसरा मुकाबला भरसर गाजीपुर के पहलवान अंकित और आजमगढ़ के चकवारा के पहलवान विकास के बीच छह मिनट तक कुश्ती चली। जिसमें अंकित ने विकास को मात दी। इसी प्रकार भड़सर जौनपुर के पहलवान शिवप्रकाश ने जौनपुर के प्रदीप को अपनी कला से आसमान दिखाया। वहीं शिवाजी डीएलडब्लू को आजमगढ़ के पहलवान अभिषेक ने हराया। अंतिम कुश्ती अजय पहलवान डीएलडब्लू वाराणसी व राजबहादुर पहलवान जौनपुर के बीच हुईं। दोनों पहलवानों ने खूब दांव पेच आजमाएं। सात मिनट तक कुश्ती हुई। अंत में मुकाबला बराबरी पर रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शिल्पनाथ सिंह, रामविलास सिंह, वकील चौरसिया, प्रधान इंद्रजीत यादव, शिवपूजन यादव, गोरख मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, डा. गुड्डू, राजदेव सिंह, चंद्रदेव सिंह, शंकर राम, प्रमोद राय, कन्हैया प्रजापति, विकास सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed