फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The worker fainted and died, the body of his younger brother

Azamgarh News: गश खाकर गिरे कामगार की मौत, छोटे भाई का भी दूसरे दिन मिला शव

Sat, 01 Jun 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
The worker fainted and died, the body of his younger brother
बूढ़नपुर। गंभीरपुर बाजार में मिष्ठान की दुकान पर बृहस्पतिवार की शाम गश खाकर एक कामगार गिर पड़ा। दुकानदार उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़े भाई की मौत की सूचना मिलते ही छोटा भाई भी अपनी मिष्ठान की दुकान से घर के लिए रवाना हो गया। जिसकी दूसरे दिन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे शव मिला। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी बिफई (35) पुत्र सनंदन गंभीरपुर बाजार में मिठाई की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार को अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। दुकानदार उसे अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। दुकानदार ने इसकी सूचना परिजनों की दी।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे शव को परिजन लेकर घर पहुंचे। इसकी सूचना उसके छोटे भाई सुनील (30) को दी जो महराजगंज में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। भाई की मौत की खबर सुनकर वह देर शाम करीब सात बजे घर के लिए रवाना हो गया। देर रात तक परिजन उसका इंतजार किए लेकिन वह नहीं पहुंचा। उधर, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के समीप सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले गई। परिजनों को भी इसकी सूचना मिली तो वह कप्तानगंज थाने पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने बेटे सुनील के रूप में किया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सुनील की दो पुत्री व एक पुत्र हैं। वहीं बिफई को एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव
निजामाबाद। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर नहर के पास सड़क किनारे शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक वृद्ध का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मोबाइल व 1000 रुपये बरामद किए। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर से इसकी सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहबरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी रामाश्रय (70) पुत्र जगदेव बृहस्पतिवार की शाम किसी कार्य से साइकिल से गए थे। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। शुक्रवार की सुबह तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर नहर के पास ग्रामीणों ने एक वृद्ध का शव बिजली के खंबे के तार में फंसा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से एक मोबाइल व 1000 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकालकर इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र है, जो दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed