फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The whole preparation, will start today Nominations

तैयारी पूरी, आज से शुरू होगा नामांकन

Tue, 07 Feb 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
The whole preparation, will start today Nominations
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट क्षेत्र में की गई बैरीकेिडंग। - फोटो : azamgarh
विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन सात फरवरी से शुरू होगा। आचार संहिता के दायरे में नामांकन कराने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है। जिले के सभी दस विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी नए कलेक्ट्रेट भवन में ही पर्चा दाखिला करेंगे।
विज्ञापन


नामांकन के समय भीतर केवल प्रत्याशी के साथ उनके चार प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष समर्थक दो सौ मीटर पहले ही रोक दिए जाएंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट भवन के चारों तरफ चार अलग-अलग स्थान चिह्नित कर रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में छठे चरण के चुनाव के लिए सात फरवरी से नामांकन होना है। सभी दस विधान सभा के लिए प्रत्याशियों का नामांकन नए कलेक्ट्रेट भवन में ही होगा। पर्चा दाखिला के लिए आने वाले प्रत्याशियों को आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा दाखिला के समय किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए चिह्नित किए गए चार प्रमुख स्थानों बैरिकेडिंग की जाएगी। पुलिस लाइन गेट, अग्रसेन चौराहा, गांधी प्रतिमा के पास और चौथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास बैरिकेडिंग की गई है।

मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने पर इस मार्ग से किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। प्रत्याशी के साथ उनके चार प्रस्तावक ही भीतर प्रवेश कर सकेंगे। शेष समर्थकों और वाहनों को दो सौ मीटर पहले हुए बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया जाएगा।


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को उनका ड्यूटी प्वाइंट बता दिया गया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed