Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The weather of the district may deteriorate on November 21-22 due to cyclonic storm Akwan.

Azamgarh News: चक्रवाती तूफान अकवान से 21-22 नवंबर को बिगड़ सकता है जिले का मौसम

Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The weather of the district may deteriorate on November 21-22 due to cyclonic storm Akwan.
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने से पिछले 72 घंटों में दिन और रात के तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं, सुबह कोहरे का घनत्व घटने से लोगों को घने कोहरे से राहत मिली है।
विज्ञापन

इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से 20 नवंबर से हवाओं की दिशा बदलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम के इस बदलाव का असर 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के बाद मौसम फिर करवट लेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे रात में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed