{"_id":"60c3a36f8ebc3e7a8b5dd674","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-heavy-rain-relief-from-the-humidity-azamgarh-news-vns594312473","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में विगत एक सप्ताह से लोग गर्मी और उमस से बेहाल है। न तो घर में चैन मिल रहा है और ना ही बाहर। लेकिन शुक्रवार की शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के मौसम वैज्ञानिक डा. तेज प्रताप सिंह ने पांच दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। विगत कई दिनों से घर में पंखे और कूलर की हवा भी शरीर को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। गर्मी के कारण बार-बार लोगों का हलख सूख रहा था। हालांकि बारिश तो एक दो दिन अंतराल पर रोज हो रही है। लेकिन उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए थे लेकिन दोपहर को सूर्य निकला। शाम झमझमा कर हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। इस बारिश के कारण नगर क्षेत्र के नेहरु हाल से एसपी आफिस जाने वाले रास्ते, राजकीय बालिका इंटर कालेज से गांधी जी प्रतिमा तक के रास्तों पर जलजमाव हो गया। ऐसी ही हालत दलालघाट से हर्रा की चुंगी जाने वाली टूटी सड़क का था। टूटी हुई सड़क के गड्ढों में इतना पानी भर गया कि लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार गर्मी व उमस के बीच बारिश की शुरूआत धीमी हुई लेकिन धीरे-धीरे करीब दो घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज हुई कि सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई और लाइट जलाकर चलना पड़ा आवाजाही जारी रही। इससे मौसम ठंडा रहा। मौसम में नमी आने से हर किसी के तन-मन को शांति मिल गई। बारिश की वजह से तापमान भी कम हो गया। मार्ग की खराब हालत के कारण लोगों का सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो गया।