फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The volleyball tournament will feature more than 1500 players

Azamgarh News: वॉलीबॉल के महाकुंभ में 1500 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

Wed, 10 Sep 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The volleyball tournament will feature more than 1500 players
आजमगढ़। जनपद इस वर्ष एक बड़े खेल आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। यह भव्य प्रतियोगिता शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और सुखदेव पहलवान स्टेडियम में संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल नवल किशोर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, वित्त एवं लेखा अधिकारी गुलशन उवर और मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य मंच शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में बनाया जा रहा है, जहां 18 सितंबर को प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक होंगे। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के दो कोर्ट सुखदेव पहलवान स्टेडियम में भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


120 टीमें प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों, तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 120 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभागियों की संख्या 1500 से अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक और बालिकाओं के ठहरने की होगी अलग-अलग व्यवस्था
गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज, भंवरनाथ, प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस पोखरा, एसकेपी इंटर कॉलेज, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज, सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय, पांडेय बाजार, गंगा राय कंपोजिट विद्यालय, पांडेय बाजार में बालकों के ठहरने की व्यवस्था होगी। वहीं बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था बालिका इंटर कॉलेज, शिब्ली गर्ल्स इंटर कॉलेज और श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed