फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The village headman sanitized the streets of the village

ग्राम प्रधान ने गांव की गलियों को कराया सैनिटाइज

Sun, 30 May 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The village headman sanitized the streets of the village
फूलपुर तहसील क्षेत्र के बख्शपुर मेजवां ग्राम पंचायत में प्रधान अनीता गौड़ की देखरेख में गांव के सार्वजनिक स्थानों और गलियों में रविवार को सैनिटाइजेशन कराया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रधान पति धर्मेंद्र गौड़ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए, शारिरिक दूरी बनाए रखे और बार बार अपने हाथों को साबुन अथवा सैनिटाइजर से धोते रहें। इस क्रम में डीह स्थान, मंदिर, मस्जिद, गली, मुख्य मार्ग, कैफी गर्ल्स कॉलेज, प्राइमरी पाठशाला, जूनियर हाई स्कूल, जच्चा बच्चा केंद्र सहित आवासों के सामने सैनिटाइजेशन किया गया। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने आस पास सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की। वहीं गांव गांव वैक्सीनेशन टीम को पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए एक टीम को गांव में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नगर पंचायत में भी टीमें टीका अभियान में सहभागिता करेंगी। फूलपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी डा. राम आशीष सिंह यादव ने बताया कि इसकी पहली शुरुआत 31 मई से कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां से शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि लोगों की संख्या बढ़ेगी। उसके बाद एक जून से नियमित रूप से गांव गांव को चिह्नित कर इसे शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मुन्नी लाल अग्रहरि ने बताया कि इस अभियान में ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार और शिक्षकों की विशेष भूमिका रहेगी। 18 प्लस के युवाओं को अभी सीएचसी में वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed