फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The village head representative was chased and beaten for getting the land measured.

Azamgarh News: जमीन की पैमाइश कराने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ाकर पीटा

Wed, 21 Jan 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The village head representative was chased and beaten for getting the land measured.
26 मखनहां गांव में प्रधान प्रतिनि​धि को दौड़ाते लोग। श्रोत-सीसीटीवी फूटेज
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मखनहां गांव में मंगलवार को सरकारी जमीन की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गरुड़ जायसवाल ने तहरीर में बताया है कि गांव की एक सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध अतिक्रमण किया गया था। इस मामले को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा था। कोर्ट ने ग्राम सभा के पक्ष में फैसला सुनाया था।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश के बाद ग्राम प्रधान ने उक्त सरकारी भूमि पर आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर योजना के तहत सरकारी अस्पताल बनवाने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति भी मिल गई। इसके तहत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की बैठक में इसका प्रस्ताव पास होने के बाद ग्राम प्रधान की ओर से डीएम को पत्र सौंपकर सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और विपक्षी पक्ष को भी मौके पर बुलाया गया था।
आरोप है कि पैमाइश के दौरान विपक्षियों ने अचानक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गरुड़ जायसवाल पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय अतरौलिया थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित गरुड़ जायसवाल ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की है। थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed