{"_id":"61043cc08ebc3ed7de1cb89e","slug":"the-usurers-beat-up-the-young-man-and-threw-him-on-the-railway-track-azamgarh-news-vns6033875119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों ने मारपीट कर युवक को रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों ने मारपीट कर युवक को रेलवे ट्रैक पर फेंका
विज्ञापन
आजमगढ़। सूदखोरों पर कार्रवाई के बावजूद इस धंधे पर रोक नहीं लग रही है। वसूली के लिए सूदखोर ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया और उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। उसने कार गिरवी रखकर लिए गए 50 हजार रुपये दिए थे और कार लौटाने के लिए 85 हजार रुपये मांग रहा था।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी इब्राहिम (24) को पैसों की जरूरत थी। उसने गोबरहा के रहने वाले अपने परिचित से पैसों का इंतजाम करने कहा। परिचित ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये का कर्ज होंडा सिटी कार गिरवी रखकर दिलवा दिया। कर्ज देने वाला उसकी कार का इस्तेमाल करता रहा। इब्राहिम के परिवार के लोग कार वापस लाने का दबाव उस पर बनाने लगे तो इब्राहिम ने कर्ज देने वाले से बात की। उसने 50 हजार कर्ज के एवज में सूद समेत 85 हजार रुपये की मांग की। रकम चुकाने पर कार ले जाने को कहा। इब्राहिम बृहस्पतिवार की शाम 85 हजार रुपये घर से लेकर कर्ज उतारने जाने की बात कह कर निकाला। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। रात 10 बजे के लगभग इब्राहिम मनरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। उसको पीटकर अधमरा कर दिया गया था। परिजनों ने उसे फूलपुर कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार सूदखोर ने ही घटना को अंजाम दिया है। इब्राहिम के भर्ती होने के कारण तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर इब्राहिम का बयान लिया। सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है लेकिन पीड़ित के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।