फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The truck trampled the bike rider who fell on the road, died

सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The truck trampled the bike rider who fell on the road, died
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई ढाबा के पास शनिवार की देर रात बाइक लेकर सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी उसकी भतीजी को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल भतीजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कस्बा के सैदपुर निवासी 55 वर्षीय मुन्ना कुरैशी पुत्र शुकरूल्लाह शनिवार की रात अपनी भतीजी को बाइक पर बैठा कर जहानागंज स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। अभी वह सठियांव-मोहम्मदाबाद मार्ग पर सुराई ढाबा के पास पहुंचा था कि अचानक बाइक के सामने जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में मुन्ना बाइक लेकर गिर गया। वह बीच सड़क पर चला गया जबकि भतीजी छिटक कर दूसरी तरफ चली गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने मुन्ना को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मुन्ना की भतीजी को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल भतीजी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक पांच बच्चों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed