फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The total secretary excommunicated the three teachers who assaulted from the evaluation work

Azamgarh News: मारपीट करने वाले तीन शिक्षकों को कुल सचिव ने मूल्यांकन कार्य से किया बहिष्कृत

Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
The total secretary excommunicated the three teachers who assaulted from the evaluation work
महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय डीएवी पीजी काॅलेज में शनिवार को तीन शिक्षकों ने मूल्यांकन समन्वयक पर हमला कर दिया। इसकी शिकायत मूल्यांकन समन्वयक ने कुलपति समेत शहर कोतवाली में की है। वहीं कुल सचिव के आदेश पर मारपीट करने वाले तीनों शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से बहिष्कृत कर दिया है। उक्त तीनों शिक्षकों में दो शिक्षक आजमगढ़ व एक मऊ जनपद का है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 की परीक्षा अप्रैल-मई 2023 का केंद्रीय मूल्यांकन कार्य चल रहा है। 16 जून 2023 को डाॅ. वीरेंद्र यादव द्वारा मूल्यांकन में अनियमितता पाए जाने के कारण मूल्यांकन समन्वयक प्रो. राम सुंदर सिंह द्वारा रोका गया व अग्रिम आदेशों तक मूल्यांकन न करने को कहा गया था। इसके बाद शनिवार को डाॅ. वीरेंद्र यादव अन्य कई शिक्षकों के साथ, जिनमें डाॅ. रामाश्रय यादव व डाॅ. जय मुकुंद सिंह के साथ जबरन मूल्यांकन केंद्र में पहुंचे और मूल्यांकन में व्यस्त मूल्यांकन समन्वयक प्रो. राम सुंदर सिंह के साथ अभद्रता करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि वह मारपीट करने लगे। साथ ही मूल्यांकन बाधित करने लगे। इससे वहां भय का माहौल बन गया। कुलपति के आदेश पर कुल सचिव प्रो. सर्वेश पांडेय ने गांधी शताब्दी पीजी काॅलेज कोयलसा के डाॅ. वीरेंद्र यादव, गंगा गौरी पीजी काॅलेज रामनगर बैजावारी के डाॅ. रामाश्रय यादव व मऊ जनपद के लालसर कृषक पीजी काॅलेज टकटेउवा रामपुर के डाॅ. जय मुकुंद सिंह को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के समस्त परीक्षा व मूल्यांकन कार्यों से निलंबित किया। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में तीनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed