फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The third gender and relatives who reached the song of congratulations were beaten up

बधाईयां गाने पहुंचे थर्ड जेंडर व परिजनों से हुई मारपीट

Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The third gender and relatives who reached the song of congratulations were beaten up
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बृहस्पतिवार को थर्ड जेंडरों की टीम बधाईयां गाने पहुंची थी। इसी दौरान नेग को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ला कर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बरडीहा गांव निवासी अनिल के घर पर दिन में दो बजे के करीब थर्ड जेंडर पहुंचे थे। उस समय घर पर सिर्फ महिलाएं थी। महिलाओं ने थर्ड जेंडरों से कहा कि मालिक नहीं है, मालिक के आने पर नेग मिलेगी। इसके बाद भी थर्ड जेंडरों ने नाच गाना शुरू कर दिया और एक महिला के गले में मौजूद मंगलसूत्र को मांगने लगी। जिसे लेकर कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आयी। जहां पूछताछ की जा रही है। थर्ड जेंडर की तरफ से चंपा देवी ने अनिल व महेंद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। वहीं एसओ रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed