फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The third Azamgarh International Film Festival will begin in 2021 with Mi Raxam

मी रक्सम से होगा तीसरे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021 का आगाज

Sun, 21 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The third Azamgarh International Film Festival will begin in 2021 with Mi Raxam
आजमगढ़। रंगमंच, साहित्य व कला की संस्था सूत्रधार की ओर से 26 फरवरी 28 फरवरी तक तीसरे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मी-रक्सम फिल्म से होगी। इसकी तैयारियों के संबंध में रविवार को रैदोपुर स्थित शारदा टाकिज परिसर में जागरूक रंगकर्मियों, समाजसेवियों व साहित्य कर्मियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

सचिव व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने बताया कि महोत्सव में इस बार शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता भी होगी, जिसके लिए देश वह देश के बाहर आयरलैंड, रूस आदि देशों की कई फिल्में मिली हैं। देश भर से 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बाबा आजमी की फिल्म मी-रक्सम से इसकी शुरुआत होगी। इसमें नसरुद्दीन शाह के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है। फुल लेंथ सिनेमा की श्रेणी में दो विदेशी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसमें एक बांग्लादेश से और एक अर्जेंटीना की फिल्म है जो भी फिल्म प्रदर्शित की जाएंगी उनके लेखक, निर्देशक, अभिनेता या निर्माता भी उपस्थित रहेंगे और दर्शकों से सीधा संवाद करेंगे। स्थानीय दर्शकों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। इस बार हम एक और दो मार्च को शारदा टॉकीज में प्रथम आजमगढ़ साहित्य महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। तीन से पांच मार्च को आजमगढ़ रंग महोत्सव होगा। तीसरे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव निर्देशक फिल्म व कला समीक्षक अजित राय, साहित्य उत्सव की संयोजक शिखा मौर्या और आरंगम की संयोजक अलका सिंह व अंगद कश्यप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed