फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The thieves who entered the closed house blew away cash and jewelry

बंद घर में घुसे चोरों ने उड़या नकदी व जेवरात

Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The thieves who entered the closed house blew away cash and jewelry
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के जहीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के बंद घर में मंगलवार की रात घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। जहीरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद चौहान गांव से बाहर चकरोड पर मकान बना कर परिवार के साथ रहते है। गांव में उनका पुराना घर भी है। 15 दिनों पूर्व राजेंद्र के परिजन किसी काम से मुम्बई चले गए। मंगलवार की रात राजेंद्र गांव में स्थित पुराने घर गए और वहीं खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार की सुबह जब वह अपने सड़क किनारे स्थित मकान पर पहुंचे तो अंदर का हाल देख कर हतप्रभ रह गए। घर में रखे बक्सा व आलमारी आदि को चोर तोड़ कर उसमें रखे 40 हजार नकद के साथ ही लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया पीड़ित के अनुसार चोरी गए आभूषणों में चांदी के 22 थान व सोने के छह थान जेवरात शामिल है। जिसकी कीमत लाखों में है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है। सूचना पर निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed