फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tension in the religious book burning Msigd

मसि्जद में धार्मिक किताब जलाने से तनाव

Sun, 18 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 18 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The tension in the religious book burning Msigd
सरायमीर थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव स्थित मसि्जद में शनिवार की रात घुसे एक अराजकतत्व ने फर्नीचर आदि तोड़कर अंदर रखी धार्मिक पुस्तकों को जला दिया।
विज्ञापन


लोगों को इसकी जानकारी रविवार की भोर में तब हुई जब वे इबादत करने पहुंचे। वहां की हालत देखकर क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया और भीड़ जमा हो गई।

इसी बीच लोगों की निगाह वहां सो रहे एक युवक पर पड़ी तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर कुछ देर जाम भी लगाया।
विज्ञापन


खपड़ा गांव स्थित मसि्जद में रविवार की सुबह लोग फज्र की नमाज पढ़ने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर वे दंग रह गए। मसि्जद के अंदर  धार्मिक किताबें, नमाज पढ़ने वाली चटाई आदि जली पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी, मेज टूटे थे। देखते-देखते वहां भीड़ जमा हो गई। तभी किसी की नजर वहीं सो रहे युवक पर पड़ी। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मोहर्रम अली, पुत्र नेमत अली, निवासी सफीगंज कोट, जिला उन्नाव बताया। पता चला है कि मोहर्रम के खिलाफ करीब 20 दिन पूर्व उन्नाव के भांगड़मऊ थाने में भी धार्मिक भावना भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

वहां भी उसने धार्मिक स्थान पर तोड़फोड़ की थी। उधर, घटना से नाराज लोगों ने सरायमीर कस्बे में आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया जो करीब बीस मिनट तक चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया।


सरायमीर थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मोहर्रम के घर वालों से संपर्क किया गया। उन लोगों ने उसकी पहचान तो की, लेकिन उससे किसी भी प्रकार के संबंध से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed