फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The temperature increased one more degree, crossed 45, the number of sick people started increasing.

Azamgarh News: एक डिग्री और बढ़ा पारा, 45 के पार हुआ, बढ़ने लगे बीमार

Sun, 19 May 2024 09:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
The temperature increased one more degree, crossed 45, the number of sick people started increasing.
प्रतिदिन पारा चढ़ता चला जा रहा है। रविवार को भी तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढोतरी देखी गई और पारा 44 को पार करते हुए 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आसमान से बरस रही आग से सभी बेहाल हो गए हैं। दिन में तो सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं अस्पतालों में गर्मी की वजह से मरीजों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से तापमान में दिन प्रतिदिन बढोतरी का क्रम जारी है। किसी दिन एक तो किसी दिन दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ रहा है। हीटवेव का खतरा बढ़ गया है। रविवार को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कारण यह रहा कि शनिवार के 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान ने रविवार को एक डिग्री की छलांग लगाते हुए 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गई। सुबह सात बजे ही शहर में तापमान 44.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सूरज के चढ़ने के साथ दोपहर में 45 डिग्री को पार कर गया। शाम में चार बजे के आसपास का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं से हर कोई परेशान है। मानव के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल है। बीमारियां भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

अभी हीटवेव का कोई भी मरीज सरकारी आकड़ों में सामने नहीं आया है। जिला अस्पताल के ओपीडी की बात की जाए तो 13 मई को 1376, 14 मई को 981, 15 मई को 991, 16 मई को 937, 17 मई को 1039 व 18 मई को 883 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें आधे मरीज बुखार, पेट दर्द, सिर दर्द, उल्टी, दस्त आदि के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कुछ इस तरह बढ़ता जा रहा तापमान
तारीख अधिकतम/न्यूनतम
13 मई 36/26
14 मई 37/26
15 मई 40/26
16 मई 42/26
17 मई 43/27
18 मई 44/28
19 मई 45/30
00
बच्चों व वृद्धजनों का रखे विशेष ध्यान
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके विमल ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में बच्चों व वृद्धों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धूप में तो कतई न निकलने दें। दोपहर के वक्त प्रयास करें कि बच्चे घर के अंदर ही रहें। तेल-मसाले का सामान न खिलाएं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन कराएं। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed