फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tehsil is receiving electricity for only 3 to 4 hours.

Azamgarh News: तहसील को मिल रही सिर्फ 3 से 4 घंटे बिजली

Tue, 22 Sep 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The tehsil is receiving electricity for only 3 to 4 hours.
बूढ़नपुर। तहसील कार्यालय में बिजली की बदहाल आपूर्ति से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। रोजाना महज तीन से चार घंटे बिजली मिलने की शिकायत पर एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने विद्युत वितरण खंड आजमगढ़ के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा है। उन्होंने शासन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार तहसील को 22 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम ने पत्र में बताया कि तहसील भवन ग्राम रायपुर खुरासिन में है। इसके पास ही रानीपुर 33/11 केवी और कोयलसा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र हैं। इसके बावजूद कार्यालय समय में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे खतौनी व अन्य अभिलेख निकलवाने आने वाले ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। बिजली कटौती से तहसील स्थित न्यायालयों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। आगामी महीनों में निर्वाचन संबंधी कार्य शुरू होने के मद्देनजर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति जरूरी है। एसडीएम ने अधीक्षण अभियंता से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed