फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team won the title captured Azamgarh

आजमगढ़ की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा

Wed, 24 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 24 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
The team won the title captured Azamgarh
लालगंज ब्लाक क्षेत्र के मईखरगपुर स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजमगढ़ और श्रीसाईं क्लब मई खरगपुर के बीच बुधवार को हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह टास जीतकर श्री साईं क्लब ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में पूरी टीम 97 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी में अभिषेक ने 21, आकाश ने 15, दिनेश ने 14 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में आजमगढ़ की तरफ से सौरभ श्रीवास्तव ने तीन, राघवेंद्र ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने 16.4 ओवरों में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ की तरफ से यशवंत ने 46, कीर्ति ने 13 रन बनाए। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार आजमगढ़ के सौरभ को दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि समाजसेवी अब्दुल वदूद ने विजेता टीम के कप्तान पुनीत यादव को शिल्ड और दस हजार रुपये देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक को सात हजार रुपये और ट्राफी प्रदान किया। इस मौके पर साकिब, रब्बान, खालिद, राजमनी, शुभम राय, सुरेंद्र यादव, कमलेश, जाहिद, वसीम, आलोक  आदि उपस्थित थ्ेा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed