{"_id":"e32f61d050fb2607f306ad4a9682032f","slug":"the-team-won-the-title-captured-azamgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
लालगंज ब्लाक क्षेत्र के मईखरगपुर स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजमगढ़ और श्रीसाईं क्लब मई खरगपुर के बीच बुधवार को हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया।
बुधवार की सुबह टास जीतकर श्री साईं क्लब ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में पूरी टीम 97 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी में अभिषेक ने 21, आकाश ने 15, दिनेश ने 14 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में आजमगढ़ की तरफ से सौरभ श्रीवास्तव ने तीन, राघवेंद्र ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने 16.4 ओवरों में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
आजमगढ़ की तरफ से यशवंत ने 46, कीर्ति ने 13 रन बनाए। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार आजमगढ़ के सौरभ को दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि समाजसेवी अब्दुल वदूद ने विजेता टीम के कप्तान पुनीत यादव को शिल्ड और दस हजार रुपये देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक को सात हजार रुपये और ट्राफी प्रदान किया। इस मौके पर साकिब, रब्बान, खालिद, राजमनी, शुभम राय, सुरेंद्र यादव, कमलेश, जाहिद, वसीम, आलोक आदि उपस्थित थ्ेा।