{"_id":"6733a8eb35382a66160bb764","slug":"the-tank-has-not-been-cleaned-in-some-places-for-eight-years-and-sometimes-for-10-years-azamgarh-news-c-20-1-vns1073-787973-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कहीं आठ साल तो कहीं 10 साल से नहीं हुई टंकी की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कहीं आठ साल तो कहीं 10 साल से नहीं हुई टंकी की सफाई
विज्ञापन
आजमगढ़। शहरी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह ओवरहेड टैंक बनाकर पानी की सप्लाई दी गई है। आठ से 10 साल तक पुरानी इन टंकियों को लगाने के बाद साफ-सफाई तो दूर जिम्मेदार फिर कभी सुधि लेने नहीं पहुंचे। टंकियों के लगने के बाद दोबारा सफाई कब हुई इसके बारे में अगल-बगल के लोगों को जानकारी नहीं है।
नगरपालिका की ओर से नगर क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। इसके लिए जगह-जगह बोरिंग कराकर पानी की टंकी लगाई गई है। टंकियों के लगने के बाद नगरपालिका ने कभी इनकी सुधि नहीं ली। परिणाम है कि आठ से 10 साल पहले लगी इन पानी की टंकियों की साफ-सफाई नहीं की गई है। इसके कारण लोग जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई हो रही है। वह गंदगी से पटी है।
00
बोले लोग
-फोटो संख्या- रैदोपुर में सात से आठ साल पहले टंकी लगी। इसके बाद कभी सफाई नहीं हुई। बंदरों ने इसके ढक्कन को खोल दिया है। उसे आज तक बंद भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
गोपाल, रैदोपुर।
- फोटो संख्या- दलशृंगार मुहल्ले में 11 साल पहले लोगों की सुविधा के लिए पानी टंकी लगी। लेकिन, लगने के बाद से टंकी की कभी सफाई कराई गई हो याद नहीं है।
प्रकाश, दलशृंगार मुहल्ला।
00
मैं इस संबंध में जलकल जेई से बात करता हूं। अगर टंकी लगने के बाद से सफाई नहीं कराई गई तो कराई जाएगी और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विवेक त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका।