{"_id":"6a14a96ac9e2f618ca007ce2","slug":"the-system-collapsed-within-24-hours-with-power-outages-lasting-four-hours-in-nine-neighborhoods-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-150827-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे में ही बेपटरी हुई व्यवस्था, शहर के 9 मोहल्लों में रात में चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे में ही बेपटरी हुई व्यवस्था, शहर के 9 मोहल्लों में रात में चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
सिधारी क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में पीपल का गिरा पेड़ व बाधित मार्ग। संवाद
- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
आजमगढ़। एक दिन बाद ही बिजली व्यवस्था फिर से बेपटरी हो गई। भीषण गर्मी में शहर से लेकर गांवों तक अघोषित कटौती का दौर जारी है। शहर में मातनपुर विद्युत उपकेंद्र के अराजीबाग, ब्रह्मस्थान, भवरनाथ, करतालपुर, देवबाग, देवपार, प्रहलादनगर कॉलोनी आदि मोहल्लों रविवार की रात साढ़े चार घंटे तक बिजली कटने से लोग बिलबिला गए। इसके बाद हालात यह है कि लोगों ने रातभर जागकर समय बीताया।
शुक्रवार को ही डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिए। इस पर मुख्य अभियंता (विद्युत) खुद मैदान में उतरे थे। शुक्रवार देर रात निरीक्षण आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए कमियां और फॉल्ट दूर कराया था। एक दिन बाद ही फिर बिजली आपूर्ति व्यवस्था फिर से बेपटरी हो गई। लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
नगरपालिका आजमगढ़ क्षेत्र के मातनपुर विद्युत उपकेंद्र के अराजीबाग, ब्रह्मस्थान, भवरनाथ, करतालपुर, देवबाग, देवपार, प्रहलादनगर कॉलोनी आदि मोहल्लों रविवार की रात करीब नौ बजे की कटी बिजली की डेढ़ बजे के आसपास आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान पूरी आधी रात लोग बाहर व छतों पर घूमकर बिताने को मजबूर हुए। बार-बार ट्रिप व कटौती से लेागों की रात की नींद हराम हो गई।
विज्ञापन
90 ग्राम पंचायतों में 3 घंटे कटी बिजली-अहरौला क्षेत्र के रेहड़ा और गोपालगंज भेलौरा सब स्टेशन से जुड़ी करीब 90 ग्राम पंचायतों में रविवार की रात में ढाई से तीन घंटे की अघोषित कटौती रही। इससे लोगों की रात की नींद भी खराब हुई। बरदह क्षेत्र के ठेकमा व बरदह सब स्टेशन के करीब 60 ग्राम पंचायतों में भी रात में दो से ढा़ई घंटे तक बिजली कटी रही। यही हाल अतरौलिया क्षेत्र के ग्रामीण इलाके का रहा। यहां भी रात्रि में करीब 11 बजे के आसपास बिजली तो आ रही है पर रात में कई बार ट्रिप व कटौती से लोग परेशान रहे। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली विभाग समय से बिल वसूल रहा है, लेकिन पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रहा है। बरदह निवासी निवासी तेज सिंह ने कहा कि बिजली नहीं आने से बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल है। वहीं आशीष ने बताया कि विभाग बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाता है। इसमें उपभोक्ताओं पर कार्रवाई भी करता है पर बिजली की कोई गारंटी नहीं लेता।
गर्मी में बिजली की अत्यधिक मांग से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। सभी सब स्टेशन पर टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है। जहां कहीं भी खराबी आ रही है, उसे तत्काल बनवाया जा रहा है। सभी सब स्टेशन को निर्देश दिए गए हैं कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति बहाल कराएं। रामबाबू, मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग।
पीपल का पेड़ गिरने से नौ घंटे तक 100 घरों की बिजली बाधित-अमिलो। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर शाहगढ़ गांव में पुरानी बाजार डाकखाना के पास सोमवार की सुबह नौ बजे पीपल का अचानक भर-भराकर गिर गया। इससे तार सहित तीन बिजली की खंभे गिर गए। संयोग रहा कि कोई जन हानि नहीं हुई। इससे देर शाम तक गांव के करीब 100 घरों की बिजली ठप रही। तो वहीं आवागमन बाधित हो गया। शाहगढ़ पुरानी बाजार के डाकखाना के पास एक पुराना पीपल का पेड़ था। वह अंदर से खोखला हो गया था। सोमवार की सुबह नौ बजे लोग गर्मी के चलते घरों के अंदर थे कि अचानक पीपल का पेड़ डाकखाना के पास बिजली के खंभे पर गिर पड़ा। तार सहित एक बिजली की खंभा के गिरने से दो और खंभे इसकी जद में आ गए और देखते-देखते गिर गए। इससे गांव का मार्ग बाधित हो गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय इसकी जद में कोई भी नहीं आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। दोपहर में जेई कर्मचारियों को लेकर पहुंचे। इसके बाद खंभों और तार को ठीक किया जाने लगा। बिजली विभाग के जेई सुजीत सोनकर ने बताया कि ग्राम प्रधान सरोज मौर्या से वार्ता कर पेड़ को काटकर हटवाया जा रहा है। बाधित मार्ग को बहाल करने के बाद जल्द ही बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दिया जाएगा।
400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर जलने से बिजली संकट-बिंद्राबाजार। श्री राम जानकी पोखरे के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की दोपहर जल गया। जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तुरंत विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई थी। लोगों ने अपने स्तर पर भी आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन बिजली सुचारु नहीं हो सकी। बिजली गुल होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई व्यापारिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान भी अंधेरे में संचालित हो रहे हैं या पूरी तरह बंद हैं। इस मामले में विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ निखिल शेखर सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है और सोमवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। संवाद