{"_id":"2234755acfb9e56c83ff5546a91f7dbb","slug":"the-sun-on-the-eve-of-new-samvatsar-arghya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सूर्य को दिया अर्घ्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सूर्य को दिया अर्घ्य
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
नवसंवत्सर 2072 की पूर्व संध्या पर जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जिले में पथ संचलन किया गया। वहीं, नगर के गौरीशंकर घाट पर संस्कार भारती के सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और आरती उतारी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
नगर के गौरीशंकर घाट पर शुक्रवार की शाम संस्कार भारती के सदस्यों ने सूर्य को अर्घ्य देकर आरती उतार पुराने संवत्सर को विदाई दी। इस दौरान घाट भक्तिमय हो गया था। सरायमीर संवाददाता के अनुसार, कस्बे में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की तरफ से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सब्जी मंडी धर्मशाला से पथ संचलन निकलकर सरस्वती शिशु मंदिर से होते हुए पुन: धर्मशाला पहुंची। इस दौरान भारत माता, भगवान श्री राम सहित संघ के प्रथम सरसंघचालक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार की झांकी सजाई गई थी। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, विनोद राय, संदीप तिवारी, छोटेलाल मौजूद थे।