फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The sun of Dr. Hahnemann's fame will never set: Dr. Bhaktvatsal

अस्त नहीं होगा डॉ. हैनिमन के यश का सूर्य: डॉ. भक्तवत्सल

Sun, 12 Apr 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The sun of Dr. Hahnemann's fame will never set: Dr. Bhaktvatsal
हेनीमैन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जुटे होमियोपै​थिक चिकित्सक। संवाद
आजमगढ़। विश्व होमियोपैथी दिवस के अवसर पर होमियोपैथी के जनक सेलुअल हेनीमेन की जयंती शुक्रवार की देर शाम शहर के बदरका स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा महिला चिकित्सकों और बच्चों ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय श्री दुर्गा जी होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय, जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार यादव, केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. भक्तवत्सल, ईशान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हमाई अध्यक्ष डॉ. राजकुमार राय एवं सचिव डॉ. सीजी मौर्य ने सेमुअल हेनीमेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर होमियोपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले चिकित्सकों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने कहा कि महान व्यक्तित्वों के सिद्धांतों और उपलब्धियों के प्रति जनचेतना बढ़ाने के लिए विश्व दिवसों का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल, सेमुअल हेनीमेन का जन्मदिवस, विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में मनाया जाना अत्यंत प्रासंगिक है। जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मन और शरीर दोनों के स्वस्थ रहने से ही पूर्ण स्वास्थ्य संभव है। उन्होंने बताया कि होमियोपैथी पद्धति से असाध्य रोगों का भी सरलता से उपचार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. भक्तवत्सल ने कहा कि सेमुअल हेनीमेन ने मानवता को होमियोपैथी के रूप में अमूल्य चिकित्सा पद्धति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश में लाखों होमियोपैथिक चिकित्सक, हजारों डिस्पेंसरी और सैकड़ों मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं तथा करोड़ों लोग इस चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से सेना और रेलवे में होमियोपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग भी की। साथ ही कहा कि स्वस्थ और विकसित भारत की परिकल्पना होमियोपैथी के बिना अधूरी है।

संचालन डॉ. प्रमोद गुप्ता ने किया, जबकि सचिव डॉ. सीजे मौर्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नेहा दुबे के नेतृत्व में बच्चों द्वारा केक काटा गया तथा भविष्य दीप कला केंद्र की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed