फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The sun god rose above the leaves of the Kelwa plant...

Azamgarh News: केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव...

Tue, 28 Oct 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The sun god rose above the leaves of the Kelwa plant...
29 जीयनपुर स्थित कोइरिया पोखरा पर डाला छठ के अवसर पर पूजा अर्चन करती महिलाएं। संवाद
आजमगढ़। डाला छठ पर व्रती महिलाओं ने घाटों पर सोमवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ छठ मइया का गीत केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव... गूंजता रहा। सूर्य की उपासना के लिए व्रती महिलाएं घंटों पानी में खड़ी रहीं। वहीं मंगलवार को व्रती महिलाएं उदयांचल सूर्य को अर्ध्य देंगी।
विज्ञापन

छठ महापर्व पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निराजल व्रत रही महिलाओं की आस्था सोमवार की दोपहर बाद नदी और तालाबों की ओर उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे के साथ छठ मैया के गीत गाती व्रती महिलाओं के आगे उनके परिवार के सदस्य डलिया में पूजन सामग्री लिए नदी और सरोवरों के लिए चल रहे थे।
विज्ञापन

डाला छठ पर शाम से नदी और सरोवरों के तट जगमगा उठे। कदम घाट, भोला घाट, सिधारी, नरौली, हरबंशपुर शाहीपुल, राजघाट आदि घाटों पर बने पूजा पंडालों में सोमवार को ही छठ माता और भगवान भाष्कर की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। भगवान भाष्कर के डूबते ही अर्घ्य के लिए एक साथ लाखों हाथ अराधना में उठ गए। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अर्घ्य दिया। हल्का सा अंधेरा होते ही छठ पूजा घाट रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाने लगे। वहां का नजारा देख मानों ऐसा लग रहा था जैसे सितारे जमीं पर उतर आए हों। मंगलवार की भोर में व्रती महिलाएं और परिवार के सदस्य घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निराजल व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई हाथों में कोसी लिए तो कोई जमीन पर लेटे हुए पहुंचा घाट तक
कहते हैं कि छठ माता हर किसी की मुराद पूरी करती हैं। मन्नत पूरी होने के बाद लोग उनका व्रत करते हैं। सोमवार को आस्था का अदभुत संगम देखने को मिला। जहां एक तरफ कुछ महिलाएं हाथों में कोसी लिए गीत गाते हुए और मन में छठी माता का ध्यान करते हुए घाट की ओर जा रहीं थी तो वहीं कुछ श्रद्धालु ऐसे थे जो मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटते हुए घाट तक पहुंचे और पूजन अर्चन किया।
सेल्फी लेने का रहा क्रेज
छठ पूजा पर जहां व्रती महिलाएं सूर्य के डूबने का इंतजार कर रहीं थीं, वहीं उनके साथ आई युवतियां सेल्फी लेते नजर आईं। छठ पर्व को लेकर व्रती महिलाओं के साथ उनके बेटे-बेटी और बहुओं में भी उत्साह दिखा। घाट पर तमाम युवतियों सेल्फी लेती नजर आईं। बहुएं भी सेल्फी को लेकर उत्साहित दिखीं। हर कोई इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लेना चाहता था।
पुलिस भी पूरी तरह से रही मुस्तैद
छठ महापर्व को सकुशल कराने के लिए पुलिस प्रशासन पहले से ही अपनी तैयारियों में जुटा था। पुलिस ने पूरे शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर काफी मुस्तैदी दिखाई। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। नदी में गोताखोर भी तैनात रहे। सड़क के लेकर घाटों तक पुलिस के जवानों की तैनाती रही। अधिकारी भी घाटों का चक्रमण कर जायजा लेते रहे।

पटाखों की आवाज से गूंज उठे घाट
एक तरफ व्रती महिलाएं नदी और सरोवरों के पानी में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का इंतजार कर रहीं थी। वहीं दूसरी तरफ उनके साथ परिजन और बच्चे साथ में लाए पटाखे को फोड़ने में मशगूल रहे। पटाखों की आवाज से घाट गूंजता रहा। इतना ही नहीं बच्चों ने रास्ते में भी पटाखे फोड़े।

29 जीयनपुर स्थित कोइरिया पोखरा पर डाला छठ के अवसर पर पूजा अर्चन करती महिलाएं। संवाद

29 जीयनपुर स्थित कोइरिया पोखरा पर डाला छठ के अवसर पर पूजा अर्चन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed