फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The success of the protest demanded economic cooperation

धरने की सफलता के लिए मांगा आर्थिक सहयोग

Thu, 24 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The success of the protest demanded economic cooperation
पूर्ण समायोजन की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा द्वारा किया जा रहा दो दिवसीय अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। अनशन के दौरान वक्ताओं ने दिल्ली में आयोजित धरने की सफलता के लिए अभ्यर्थियों से आर्थिक सहयोग और धरने में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ की टीईटी उत्तीर्ण सभी बहनें हमारे अनशन और आंदोलन में साथ दें। दो, तीन और चार अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित धरने में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। अवधनाथ ने इसे सफल बनाने की अपील की। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेेश में तीन लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


जिसे टीईटी उत्तीर्ण लगभग दो लाख 73 हजार अभ्यर्थियों से भरा जा सकता है लेकिन प्रदेश सरकार इन योग्य शिक्षकों को नियुक्ति प्रदान करने में आनाकानी कर रही है। इस दौरान टीईटी अभ्यर्थी कृष्ण मुरारी मौर्य के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुजीत कुमार, उमेश वर्मा, रवींद्र यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, ज्ञानचंद गुप्ता, आशीष राय, मनोज पुरी, बृजेश कुमार चौरसिया, अरविंद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजेंद्र उपाध्याय और संचालन मनोजपुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed