फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The struggle will continue till the development of Sagadi - Vandana

सगड़ी के विकास तक जारी रहेगा संघर्ष - वंदना

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The struggle will continue till the development of Sagadi - Vandana
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को जनपद में पहुंचीड्ड सगड़ी विधायक वंदना सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बृहस्पतिवार को नेहरू हाल के सभागार में पार्टी द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विधायक वंदना सिंह ने कहा कि पीएम और सीएम की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मेरे परिवार ने पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व में भी बहुत से कार्य किए, इसी तरह मैं भी आगे विकास कार्यंो को जारी रखूंगी।
विज्ञापन

सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कह ाकि सगड़ी विधायक वंदना सिंह के पार्टी में आने से जिले में भाजपा और मजबूत होगी। संतोष सिंह टीपू ने कहाकि एक समय था जब प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था, अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। ार्टी पदाधिकारियों के अलावा दीवानी बार के अधिवक्ताओं ने भी विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया। संचालन अवनीश मिश्रा ने किया। स्वागत करने वालो में घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह, प्रेमप्रकाश राय, अखिलेश मिश्र गुड्डू, ब्रजेश यादव, हरबंश मिश्रा, निखिल राय, प्रवीण सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, अधिवक्ता रामप्यारे सिंह, रवि प्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed