फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The strike of the women of Palia village ended on the eighth day

आठवें दिन समाप्त हुआ पलिया गांव की महिलाओं का धरना

Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The strike of the women of Palia village ended on the eighth day
लाटघाट। भाजपा नेता मनीष मिश्रा ऊर्फ पिंटू और जयनाथ सिंह की पहल पर पलिया गांव में चल रहा धरना शनिवार को आठवें दिन समाप्त हो गया। खंड विकास अधिकारी हरैया इरशाद अहमद व ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद सहमति बनी कि पीड़ित परिवार की को मुआवजा दिया जाएगा। उसके बाद जाकर महिलाओं ने धरने को समाप्त किया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं का धरना आठवें दिन की अनवरत जारी रहा। दो जुलाई से ही धरने पर बैठकर महिलाएं मुन्ना पासवान, स्वतंत्र कुमार, बृजभान के घरों में तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने पर अड़ी हुई थी। 29 जून की देर शाम लड़की के विवाद में मंगरी बाजार में पुलिस और मुन्ना पासवान में कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को मारपीट कर घायल कर दिया। दो सिपाहियों की हुई पिटाई से आक्रोशित पुलिस ने गांव में लोगों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार को पलिया गांव में भाजपा नेता मनीष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया बुझाया। इसके बाद प्रधान मुन्ना उसके रिश्तेदार आदि लोगों से बात की। शासन प्रशासन द्वारा उनके नुकसान की भरपाई करने की बात पर लोग धरना समाप्त करने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed