फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The statues of Deh Baba and Maa Kali were vandalized by miscreants

Azamgarh News: अराजकतत्वों ने तोड़ी डीह बाबा और मां काली की प्रतिमा

Fri, 24 Oct 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The statues of Deh Baba and Maa Kali were vandalized by miscreants
जहानागंज। थाना क्षेत्र के रामपुर के सिवान गांव में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने ग्राम देवता डीह बाबा और मां काली की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमाओं की टूटी हुई स्थिति देखी तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। नगर पंचायत जहानागंज के रामपुर के सिवान में ग्राम देवता डीह और काली की प्रतिमा स्थापित है। बुधवार की रात अराजकतत्वों ने दोनों प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जहानागंज थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी 2012 में ग्राम देवता की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था। तब नई प्रतिमा लगाई गई थी। अब दूसरी बार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि ग्राम देवता की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। उनकी पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शीघ्र नई प्रतिमा लगाई जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed