फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The state of transformers: 50 are unprotected, two have fallen off grills, four have rotted grilles.

ट्रांसफाॅर्मरों का हाल : 50 बिना सुरक्षा के, दो की जाली गिरी, चार की जाली सड़ी

Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The state of transformers: 50 are unprotected, two have fallen off grills, four have rotted grilles.
05 सदर तहसील के पास लगने के बाद गिरी सुरक्षा जाली। संवाद
आजमगढ़। शहरी क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए दो ट्रांसफाॅर्मरों के चारों तरफ लगाई गई सुरक्षा जाली कहीं टूट कर लटक गई है तो चार की जाली सड़ गई है। 50 ट्रांसफॉर्मर बिना सुरक्षा जाली के हैं, बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं होने से दुर्घटना का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली निगम की ओर से शहर के करीब हर मुहल्लों में सड़क के किनारे ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। कुछ ट्रांसफाॅर्मरों के किनारे पहले ही जाली लगाकर सुरक्षित किया गया, जबकि कुछ के आसपास एक महीने पहले ही जाली लगाई गई है। अभी शहर में 50 से अधिक ऐसे ट्रांसफाॅर्मर हैं जिनको जाली लगाकर सुरक्षित नहीं किया गया है। इनसे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही नहीं, जिन ट्रांसफाॅर्मरों को एक महीने पहले जाली लगाकर सुरक्षित किया गया था, उनमें से कई ट्रांसफाॅर्मरों की जाली हिलने लगी है। दीवानी कचहरी, सदर तहसील गेट के पास लगी जाली गिर गई है। इससे कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैंं। अगर यह सुरक्षा जाली कहीं ट्रांसफाॅर्मर की तरफ गिरी तो करंट उतरने का भी डर रहेगा, क्योंकि, ट्रांसफाॅर्मरों के निकले तारों से करंट उतरने का डर बना रहता है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखते हुए भी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

00
पुरानी जाली हो चुकी है जर्जर
फोटो- 06
ट्रांसफाॅर्मरों को सुरक्षित करने के लिए वर्षों पहले लगाई गई जाली पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। सिविल लाइन चौराहा, चर्च चौराहा, डुगडुगवां ओवरब्रिज के पास, हरबंशपुर आदि जगहों पर ट्रांसफाॅर्मरों के किनारे लगी जली सड़ चुकी है। डीएवी कॉलेज के सामने तो आधी जाली की गायब हो चुकी है। असुरक्षित ट्रांसफार्मरों से हर पल हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जाली लगाने की बजाए बांध दी रस्सी
फोटो संख्या- 07
सिधारी पूर्वी स्थित खैरातपुर गली के सामने सड़क के किनारे एक ट्रांसफाॅर्मर चबूतरे पर रखा गया है जबकि एक ट्रॉली पर रखा है। ट्रॉली पूरी तरह से सड़ चुकी है। तार सड़क तक आ गए हैं। आजमगढ़- मऊ मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन उधर से हजारों लोग आते हैं। छोटे-बड़े वाहन भी आते-जाते हैं। यहां पर विभाग के जिम्मेदार तो हद की सीमा ही पार कर गए। सुरक्षा जाली लगाने की वजाय बांस लगाकर पतली रस्सी बांध कर छोड़ दिया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

00
ऐसा नहीं होना चाहिए जाली मजबूती के साथ लगवाई जा रही है। फिर भी मैं दिखवाता हूं, जहां के ट्रांसफाॅर्मर की जाली गिर गई है या हिल रही है उसके ठेकेदार से कह कर उसे सही कराया जाएगा। जिन ट्रांसफाॅर्मर पर नहीं है वहां भी जल्द ही लोगों की सुरक्षा के लिए जाली लगाई जाएगी।- मनोज श्रीवास्तव, एसडीओ शहर प्रथम।

05 सदर तहसील के पास लगने के बाद गिरी सुरक्षा जाली। संवाद

05 सदर तहसील के पास लगने के बाद गिरी सुरक्षा जाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed